MEDIA


MEDIA

TV-100 News regional news channel of uttarakhand, for any query please contact Mr. Shyaam Raathi, Correspondent of TV-100 News in Laksar
Shyaam Raathi, 08909273653



पथरी पुल टूटने से आवाजाही में परेशानी

लक्सर हरिद्वार रोड पर बने पथरी पुल की हालत खस्ता हो चुकी है। पुल का बीच का हिस्सा टूट गया है। छोटे वाहन चालक और राहगीर जैसे तैसे अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर लेते हैं लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। पुल की चैड़ाई वैसे भी बेहद कम है, वहीं इसके बीच का हिस्सा टूटने से मुश्किल और बढ़ गई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके का मुआयना करने पहुंचे और हालात का जायजा लेने के बाद पुल की मरम्मत का काम जल्द की पूरा करने का भरोसा दिया। लक्सर से हरिद्वार की तरफ इस रोड से ज्यादातर आवाजाही होती है, लेकिन पुल के टूट जाने से वाहनों की आवाजाही पर बे्रक लग गया है। पुल की मरम्मत के काम में अभी करीब दो हफ्तो का वक्त लग सकता है ऐसे में लोगों की मुश्किलें जल्द कम होने की उम्मीद नहीं लग रही है।